boltBREAKING NEWS

विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा मंडल की बैठक में हुई चर्चा

विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा मंडल की बैठक में हुई चर्चा

बारां/सीसवाली (फिरोज खान)। भारतीय जनता पार्टी सीसवाली मंडल की बैठक सहकारी समिति भवन में आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि अंता विधानसभा प्रभारी डॉ. एलएन शर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को संघात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए बूथ अध्यक्षों को उनके कार्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, जिला मंत्री मोरध्वज मीणा, पूर्व संगठन महामंत्री राम शंकर वैष्णव, मंडल महामंत्री दिनेश दाधीच व लक्ष्मीचंद सुमन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक मीणा, मंडल उपाध्यक्ष किशन बिहारी यादव, सुरेश पारेता, वरिष्ठ नेता विष्णु गौतम, एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बनवारी बैरवा, पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम लाल सोनी, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष अन्नू टेलर, विधानसभा विस्तारक घनश्याम नायक, नरेश गोयल, विनय कुमार वर्मा, युवा नेता खेमराज मीणा, भैरूलाल गोचर, चंद्रभान कहार, योगेंद्र मीणा, जीतू वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।